Media24Media.com: UNGA में पाकिस्तान की पोल खोली: भारत का पड़ोसी ‘ग्लोबल टेरेरिज्म’ का अड्डा - जयशंकर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

UNGA में पाकिस्तान की पोल खोली: भारत का पड़ोसी ‘ग्लोबल टेरेरिज्म’ का अड्डा - जयशंकर

Document Thumbnail

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में पाकिस्तान पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत का पड़ोसी देश खुले तौर पर आतंकवाद को अपनी “राजकीय नीति” बना चुका है और आज वह वैश्विक आतंकवाद का सबसे बड़ा केंद्र है।


जयशंकर ने अपने संबोधन में अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख किया, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि भारत ने इस बर्बर हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर अपराधियों और इसके पीछे के साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में खड़ा किया।

विदेश मंत्री ने कहा, “भारत अपनी आज़ादी के बाद से ही इस चुनौती का सामना कर रहा है क्योंकि उसका पड़ोसी वैश्विक आतंकवाद का केंद्र है। संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादी सूची में उसके नागरिकों के नाम भरे पड़े हैं और दशकों से बड़े अंतरराष्ट्रीय हमलों में उसी का हाथ रहा है।”

जयशंकर ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाते हुए दुनिया से अधिक ठोस सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए खतरा है, और इससे निपटने के लिए कट्टरता, हिंसा और असहिष्णुता के खिलाफ वैश्विक एकजुटता जरूरी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.