Media24Media.com: CG NEWS : 75 वर्षीय बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 15 लाख वसूलने वाली नौकरानी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : 75 वर्षीय बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 15 लाख वसूलने वाली नौकरानी गिरफ्तार

Document Thumbnail

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक महिला नौकरानी को गिरफ्तार किया है, जिसने 75 वर्षीय बुजुर्ग से झूठे केस में फँसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये ठग लिए थे।


पुलिस के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग बीएमवाई चरोदा वार्ड-24 निवासी और सेवानिवृत्त रेलकर्मी हैं। पत्नी के निधन के बाद वह अकेले रहते थे। अगस्त 2018 में उन्होंने घर के कामकाज के लिए एक महिला को 10 हजार रुपये मासिक वेतन पर रखा था। कुछ समय बाद महिला ने काम में लापरवाही शुरू कर दी। जब बुजुर्ग ने उसे टोका तो उसने बलात्कार और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ जैसे झूठे आरोप लगाने की धमकी देना शुरू कर दिया।

डर के कारण बुजुर्ग ने चेक के माध्यम से 3 लाख, 7 लाख और 5 लाख रुपये आरोपी को दिए। इसके बाद भी महिला 40 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रही थी। थकहारकर बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने 15 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से पंचशील नगर में खरीदा गया प्लॉट और बैंक खाते में जमा 5 लाख रुपये जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.