Media24Media.com: ‘बेटियां लहरा रहीं परचम’: पीएम मोदी ने मन की बात में की नारीशक्ति की सराहना

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

‘बेटियां लहरा रहीं परचम’: पीएम मोदी ने मन की बात में की नारीशक्ति की सराहना

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 126वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। अपने संदेश में उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर नारीशक्ति की विशेष प्रशंसा की और कहा कि भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।


हर क्षेत्र में बेटियों की उपलब्धियां

पीएम मोदी ने कहा, “नवरात्रि में हम शक्ति की उपासना करते हैं, नारीशक्ति का उत्सव मनाते हैं। बिजनेस से लेकर खेल, शिक्षा से लेकर विज्ञान तक—देश की बेटियां हर जगह परचम लहरा रही हैं। वे आज उन चुनौतियों को पार कर रही हैं, जिनकी कल्पना तक मुश्किल है।”

नौसेना की दो महिला अधिकारियों का जिक्र

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारियों—लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा—का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने नाविक सागर परिक्रमा के दौरान अदम्य साहस और संकल्प का परिचय दिया है।

खादी के प्रति बढ़ता आकर्षण

प्रधानमंत्री ने खादी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में देशवासियों का खादी के प्रति आकर्षण बहुत बढ़ा है। उन्होंने अपील की कि लोग 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर अवश्य खादी उत्पाद खरीदें और गर्व से कहें—“ये स्वदेशी है।”

मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा स्वदेशी अपनाने पर बल देते थे और खादी उनके विचारों के केंद्र में थी। आजादी के बाद भले ही खादी की लोकप्रियता घटी, लेकिन अब इसमें नई जान आई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि खरीदी गई खादी वस्तुओं को “वोकल फॉर लोकल” अभियान के तहत सोशल मीडिया पर भी साझा करें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.