Media24Media.com: देवउठनी एकादशी के बाद शुरू होंगे विवाह, नवंबर–दिसंबर 2025 में सिर्फ इतने ही मिलेंगे शुभ मुहूर्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

देवउठनी एकादशी के बाद शुरू होंगे विवाह, नवंबर–दिसंबर 2025 में सिर्फ इतने ही मिलेंगे शुभ मुहूर्त

Document Thumbnail

 Vivah Muhurat 2025: हिंदू धर्म में विवाह को सबसे महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य माना गया है। चार महीने से चल रहे चातुर्मास के कारण अब तक सभी शुभ कार्यों पर विराम था। लेकिन अब शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी को जागते हैं। इस अवधि में विवाह जैसे कार्य वर्जित रहते हैं।


1 नवंबर से खुलेगा शुभ कार्यों का मार्ग

साल 2025 में देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इसके अगले दिन तुलसी विवाह होता है, जिसे शुभ विवाह का प्रारंभ माना जाता है।

नवंबर–दिसंबर 2025 के विवाह मुहूर्त

इस साल नवंबर और दिसंबर में विवाह के लिए कुल 17 शुभ तिथियां उपलब्ध हैं

नवंबर 2025 (13 मुहूर्त)
2 नवंबर (रविवार)
3 नवंबर (सोमवार)
6 नवंबर (गुरुवार)
8 नवंबर (शनिवार)
12 नवंबर (बुधवार)
13 नवंबर (गुरुवार)
16 नवंबर (रविवार)
17 नवंबर (सोमवार)
18 नवंबर (मंगलवार)
21 नवंबर (शुक्रवार)
22 नवंबर (शनिवार)
23 नवंबर (रविवार)
25 नवंबर (मंगलवार)
30 नवंबर (रविवार)
दिसंबर 2025 (3 मुहूर्त)
4 दिसंबर (गुरुवार)
5 दिसंबर (शुक्रवार)
6 दिसंबर (शनिवार)

इसके बाद खरमास

6 दिसंबर के बाद विवाह के लिए लंबे इंतज़ार की ज़रूरत होगी, क्योंकि 15 दिसंबर 2025 से सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास (मलमास) शुरू हो जाएगा।
इस दौरान विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन जैसे सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। यह अवधि लगभग 14 जनवरी 2026 तक चलेगी।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.