Media24Media.com: पत्थर से कुचली लाश का राज़ - नौकरी ठगी छिपाने के लिए की गई महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पत्थर से कुचली लाश का राज़ - नौकरी ठगी छिपाने के लिए की गई महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले में 20 सितंबर को हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ग्राम टेमरी (नगपुरा) में पत्थर से कुचली हुई महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। अब जांच में सामने आया है कि हत्या नौकरी लगाने के नाम पर हुई ठगी से जुड़ी है।


दरअसल, मृतका ने पैसे लौटाने और शिकायत करने की चेतावनी दी थी। इसी डर से आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचला

20 सितंबर को टेमरी गांव में महिला की लाश मिली थी। पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह पत्थर से कुचला गया था। बाद में मृतका की पहचान गंगोत्री उर्फ गंगा जांगड़े (निवासी दादर, हाल पोटिया चौक, दुर्ग) के रूप में हुई।

नौकरी ठगी का खुलासा

जांच में सामने आया कि गंगोत्री पिछले 7-8 महीनों से आरोपियों को पैसे दे रही थी। नौकरी न मिलने पर उसने शिकायत की चेतावनी दी। इसी से घबराकर आरोपियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई।

वीडियो कॉल पर बनी हत्या की योजना

मुख्य आरोपी ने अपने साथी निर्भय जांगड़े को सुपारी दी और उसके खाते में 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इस षड्यंत्र में हेमलता बंजारे भी शामिल थी। पुलिस जांच में पता चला कि हत्या की योजना वीडियो कॉल पर बनाई गई थी।

ढाबे के बहाने बुलाकर की हत्या

19 सितंबर की रात गंगोत्री को ढाबे ले जाने के बहाने बुलाया गया। वहां से उसे बाइक पर टेमरी गांव ले जाया गया और बेल्ट व चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया ताकि पहचान न हो सके।

हत्या के बाद उसके आभूषण और पर्स फेंक दिए गए, मोबाइल आरोपी अपने पास रखकर घटना छिपाने की कोशिश करते रहे। वारदात के बाद आरोपी ढाबे में खाना खाकर बाफना टोल प्लाजा से लौट आए।

6 आरोपी गिरफ्तार

लगातार जांच और सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने 25 सितंबर को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया—

  • निर्भय जांगड़े (19), जालबांधा
  • जयदीप साहू (19), कातुल बोर्ड, दुर्ग
  • मनीष बंजारे (19), आशा नगर दुर्ग
  • पवन कुमार सिंह (18), कातुल बोर्ड भिलाई
  • हेमलता बंजारे (38), कातुल बोर्ड भिलाई

पुलिस की कार्रवाई

आरोपियों पर हत्या, षड्यंत्र, साक्ष्य छिपाने, लूट और अपराधी को संरक्षण देने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.