Media24Media.com: CG NEWS : चुनरी यात्रा के दौरान बवाल, चाकूबाजी में 4 लोग घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : चुनरी यात्रा के दौरान बवाल, चाकूबाजी में 4 लोग घायल

Document Thumbnail

 भिलाई। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में बीती रात चुनरी यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई। घटना में चाकूबाजी के चलते चार से अधिक लोग घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए रातभर इलाके में तनाव बना रहा और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।



जानकारी के अनुसार, कैंप-2 क्षेत्र से सोनकर समाज द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी चुनरी यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा के दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे मामला बढ़ा तो दोनों समुदायों के बड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान चाकू से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है।

घटना के बाद देर रात तक कुछ संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। माहौल को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

घायल कमल ने बताया कि चुनरी यात्रा के दौरान अचानक विवाद हुआ और उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। वहीं एक अन्य घायल उमेश सोनकर ने बताया कि पहले पत्थरबाजी हुई और उसके बाद चाकू चलाए गए।

फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.