Media24Media.com: UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को किया शर्मसार: अपने ही लोगों पर बम बरसाने से फुर्सत मिले तब अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को किया शर्मसार: अपने ही लोगों पर बम बरसाने से फुर्सत मिले तब अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे

Document Thumbnail

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए घेरा। 60वें सत्र में भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ भड़काऊ और आधारहीन बयान देकर परिषद के मंच का दुरुपयोग कर रहा है।


भारत का पलटवार

क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा,

"पाकिस्तान को पहले अपनी वेंटिलेटर पर पड़ी अर्थव्यवस्था को बचाने और सेना के दबदबे में दब चुकी राजनीति को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन वह यह ध्यान तब देगा जब उसे अपने ही नागरिकों पर बम बरसाने से फुर्सत मिलेगी।"


पाकिस्तान की आलोचना

भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह आतंकवाद फैलाने, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को पनाह देने और अपने ही लोगों पर सैन्य कार्रवाई करने में व्यस्त है। भारत ने खैबर पख्तूनख्वा की हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तानी हवाई हमलों में 30 से अधिक निर्दोष लोगों की मौत हुई है।

"अवैध कब्जा छोड़े पाकिस्तान"

भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को भारत के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र को खाली करना चाहिए। त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड को सुधारने, अर्थव्यवस्था को बचाने और राजनीति को लोकतांत्रिक बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

परिषद पर भारत की टिप्पणी

क्षितिज त्यागी ने कहा कि परिषद को निष्पक्ष और समान रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ देशों के प्रति लगातार पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाना इस मंच की साख को कमजोर करता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.