Media24Media.com: आधी रात का हंगामा: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर पिटाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आधी रात का हंगामा: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर पिटाई

Document Thumbnail

 सूरजपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार आधी रात को बड़ा बवाल हो गया। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की गई।


पहले से चल रहा था अफेयर

जानकारी के मुताबिक, युवक-युवती शादी से पहले एक-दूसरे से प्यार करते थे। बाद में दोनों की अलग-अलग जगह शादी हो गई, लेकिन उनका संपर्क बना रहा।

पति के बाहर जाते ही प्रेमी पहुंचा

तेलाई कच्छार निवासी शुभम राजवाड़े (24) सोमवार देर रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका (21) से मिलने उसके ससुराल पहुँचा। उस समय महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। जैसे ही प्रेमी घर में घुसा, परिवारवालों ने दोनों को पकड़ लिया।

हाथ-पैर बांधकर पिटाई

गुस्साए परिजनों ने युवक और युवती दोनों को एक साथ बांधकर उनकी पिटाई कर दी। बताया गया कि युवती अंबिकापुर की रहने वाली है और एक साल पहले उसकी शादी लखनपुर क्षेत्र में हुई थी।

सामाजिक बैठक में फैसला

अगले दिन गांव में सामाजिक बैठक बुलाई गई। बैठक में तय हुआ कि युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया जाए। बताया जा रहा है कि युवक भी शादीशुदा है और दोनों शादी से पहले से ही रिश्ते में थे।

FIR दर्ज नहीं

लखनपुर टीआई शशि कांत सिन्हा ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई है। इसी वजह से पुलिस ने मामले में FIR दर्ज नहीं की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.