Media24Media.com: भारत–रूस यारी अब थाली तक: 9.4 लाख टन दाल का बड़ा सौदा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत–रूस यारी अब थाली तक: 9.4 लाख टन दाल का बड़ा सौदा

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। भारत और रूस की पारंपरिक मित्रता अब केवल हथियार और तेल तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह हमारे रोजमर्रा के खाने-पीने की चीज़ों तक भी पहुंच चुकी है। रूस के फेडरल एग्रो सेंटर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत ने रूस से 9.466 लाख टन दालें खरीदी हैं, जिसकी कीमत लगभग 460.9 मिलियन डॉलर यानी करीब 38 अरब रुपये है।


इसके अलावा, 2024 में रूस मटर का दूसरे सबसे बड़ा निर्यातक बन गया। भारत ने रूस से 896,800 टन मटर का आयात किया, जिसकी कीमत लगभग 44.9 मिलियन डॉलर रही। इस प्रकार रूस अब भारतीय बाजार के शीर्ष पांच कृषि निर्यातकों में शामिल हो गया है।

सिर्फ कृषि ही नहीं, तेल और गैस के क्षेत्र में भी भारत–रूस संबंध मजबूत बने हुए हैं। अगस्त 2025 में भारत ने रूस से 2.9 बिलियन यूरो यानी करीब 3.5 अरब डॉलर का तेल आयात किया। यह आंकड़ा चीन के आयात के बहुत करीब है, जबकि अमेरिका लगातार दबाव डाल रहा है कि भारत रूस से तेल न खरीदे।

विशेषज्ञों का कहना है कि दाल और मटर का यह व्यापार सिर्फ आर्थिक लेन-देन नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच भरोसे और दोस्ती की मिसाल भी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.