Media24Media.com: महतारी वंदन हितग्राहियों का घर-घर सर्वे, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महतारी वंदन हितग्राहियों का घर-घर सर्वे, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज लाखों महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। हर महीने मिलने वाली राशि से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब इस योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके तहत हितग्राहियों का घर-घर सर्वे कराया जाएगा।


सर्वे के दौरान यदि लाभार्थी पते पर मौजूद नहीं मिलते, दस्तावेज अधूरे होते हैं या मृत्यु की स्थिति सामने आती है, तो उसकी नई रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने रायपुर जिले की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि सर्वे में लापरवाही पाए जाने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, सीडीपीओ और डीपीओ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, बैठक में यह भी तय किया गया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी और क्षेत्रीय स्तर के अधिकारी अब नियमित रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आंगनवाड़ियों का निरीक्षण करेंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.