Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर : एयरफोर्स-पुलिस ने ड्रोन से किया रेस्क्यू, दंतेवाड़ा में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से 50 करोड़ का नुकसान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर : एयरफोर्स-पुलिस ने ड्रोन से किया रेस्क्यू, दंतेवाड़ा में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से 50 करोड़ का नुकसान

Document Thumbnail

सुकमा। शबरी नदी में 12 घंटे से फंसे एक ग्रामीण को जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ और वायुसेना की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। नाड़ीगुफा तेलावर्ती के पास तेज बाढ़ और भारी धारा के बीच फंसे ग्रामीण तक नाव से पहुंचना संभव नहीं था। स्थिति गंभीर होते ही वायुसेना को बुलाया गया। ड्रोन से लोकेशन ट्रेस कर करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण को बाहर निकाला गया। इस सफल रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।


मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने कांकेर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और नारायणपुर में यलो अलर्ट है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण अगले दो दिन तक तेज बारिश जारी रह सकती है।

बारिश से जनहानि व नुकसान

  • डोंगरगढ़ में उफनते नाले में बहने से मिथिलेश वर्मा की मौत हो गई।
  • बस्तर संभाग (दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर) में बाढ़ से 200 से ज्यादा मकान ढह गए।
  • अब तक 2,196 लोग राहत शिविरों में शिफ्ट किए जा चुके हैं।
  • बारसूर में स्टेट हाईवे-5 पर पुल टूट गया, जिससे ग्रामीण सीढ़ी बनाकर आवाजाही कर रहे हैं।
  • दंतेवाड़ा में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
  • स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राहत और बचाव कार्य तेज करने तथा टूटा हुआ पुल तत्काल बनाने की मांग की है।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.