Media24Media.com: छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा नया मुख्य सचिव, IAS विकास शील का नाम लगभग तय

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा नया मुख्य सचिव, IAS विकास शील का नाम लगभग तय

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ को जल्द ही नया मुख्य सचिव मिलने जा रहा है। 1994 बैच के IAS अधिकारी विकास शील का नाम इस पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है। वर्तमान में वे मनीला स्थित एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में पदस्थ हैं, जहां से उन्हें रिलीव कर दिया गया है। अगले हफ्ते तक उनके रायपुर लौटने की संभावना है।


प्रशासनिक अनुभव के धनी

सूत्रों के मुताबिक, रायपुर लौटने के बाद विकास शील को छत्तीसगढ़ का 12वां मुख्य सचिव नियुक्त किया जा सकता है। उन्हें प्रशासनिक कार्यों में दक्ष और सख्त निर्णय लेने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

लंबे समय से चल रही चर्चा पर विराम

मुख्य सचिव के पद को लेकर बीते दिनों से चली आ रही अटकलों के बीच अब विकास शील का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से राज्य सरकार को प्रशासनिक मजबूती और नीति-निर्माण में नई दिशा मिलेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.