Media24Media.com: CG NEWS : रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना, सौतेले पिता ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना, सौतेले पिता ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 10 साल की मासूम बच्ची अपने ही सौतेले पिता की दरिंदगी का शिकार बनी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


मां की मौत के बाद टूटा सहारा

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी मां की मौत के बाद सौतेले पिता और दो छोटे भाई-बहनों के साथ रह रही थी। मां के न होने के कारण वह घर की जिम्मेदारियां भी निभा रही थी। इसी बीच शराब के नशे में धुत सौतेले पिता ने मासूम के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया।

ऐसे हुआ खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के चचेरे भाई को इस अत्याचार की जानकारी मिली। उसने साहस दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित 4-CHL, 6-CHL, 64(2)(f)-BNS और 65(2)-BNS की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सुरक्षा पर बड़ा सवाल

जिस पिता की आड़ में बच्ची को सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, वही उसके लिए खतरा बन गया। यह घटना सवाल खड़ा करती है कि आखिर घर की चारदीवारी के भीतर बच्चियां कितनी सुरक्षित हैं? केवल सरकारी योजनाओं और नारेबाजी से समाधान संभव नहीं है, इसके लिए समाज को भी जागरूक होकर आगे आने की जरूरत है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.