Media24Media.com: गरियाबंद आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 320 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा एवं 200 किलो महुआ लाहन बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गरियाबंद आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 320 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा एवं 200 किलो महुआ लाहन बरामद

Document Thumbnail

रायपुर। जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 320 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा एवं लगभग 200 किलो महुआ लाहन बरामद किया। बरामद महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध मदिरा को जब्त कर लिया गया है।

आबकारी टीम ने वृत्त राजिम अंतर्गत ग्राम बरेठिनकोना के जंगल क्षेत्र में दबिश दी, जहां अवैध मदिरा छिपाकर रखी गई थी। इस संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित अधिनियम 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर kiविवेचना में लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, रजतचंद ठाकुर, आबकारी मुख्य आरक्षक चंदेलाल गायकवाड, आबकारी आरक्षक पिताम्बर चौधरी, महिला नगर सैनिक सुश्री कामिनी सोनी तथा वाहन चालक कुलेश्वर निषाद का योगदान रहा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.