Media24Media.com: भाजपा का वार - कांग्रेस विधायक का कृत्य राष्ट्रीय शर्म, पायलट-दीपक बैज पर भी सवाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भाजपा का वार - कांग्रेस विधायक का कृत्य राष्ट्रीय शर्म, पायलट-दीपक बैज पर भी सवाल

Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने खरसिया के कांग्रेस विधायक उमेश पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने संविधान और राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किया है। सोशल मीडिया में वायरल एक तस्वीर का हवाला देते हुए चिमनानी ने दावा किया कि पटेल अशोक चक्र पर जूते पहनकर बैठे दिखाई दे रहे हैं।


भाजपा का आरोप

चिमनानी ने कहा कि यह हरकत संविधान, सेना और राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार का घोर अपमान है। यह घटना सचिन पायलट और दीपक बैज की मौजूदगी में हुई, लेकिन उन्होंने विरोध करने की बजाय सेल्फी खिंचवाना ही उचित समझा।

भाजपा प्रवक्ता ने इसे कांग्रेस का "अक्षम्य अपराध" बताते हुए कहा कि यह कांग्रेसी मानसिकता और चापलूसी की संस्कृति को उजागर करता है।

रैली पर भी सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस की हालिया रैली को भी कटघरे में खड़ा किया। आरोप है कि रैली में भीड़ जुटाने के लिए 200 रुपये देने का वादा किया गया, लेकिन महिलाओं को सिर्फ 100 रुपये ही दिए गए। इससे महिलाओं में आक्रोश फैल गया और कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीतिक कार्यशैली उजागर हो गई।

चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान किया है, और अब यह घटना भी उसी कड़ी का हिस्सा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.