Media24Media.com: एशिया कप में तकरार: टीम इंडिया ने पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से किया इनकार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एशिया कप में तकरार: टीम इंडिया ने पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से किया इनकार

Document Thumbnail

 नई दिल्ली।शिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ मुकाबला भले ही क्रिकेट के लिहाज से एकतरफा रहा हो, लेकिन मैच के बाद एक घटना चर्चा का बड़ा विषय बन गई। दरअसल, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।


यहाँ तक कि जब पाकिस्तानी टीम भारतीय ड्रेसिंग रूम तक पहुँची, तब भी दरवाज़ा उनके सामने बंद कर दिया गया।

वजह क्या थी?

प्रेजेंटेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्यकुमार से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान को एक सख्त संदेश देने के लिए लिया गया था।

हालाँकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विचार कप्तान का नहीं बल्कि टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर का था।

गंभीर की सलाह

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गंभीर ने खिलाड़ियों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने और उनसे किसी भी बहस में न पड़ने की सलाह दी थी।
गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा था –

  • "सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करो।
  • शोर-शराबा पढ़ना बंद करो।
  • तुम्हारा काम सिर्फ़ भारत के लिए खेलना है।
  • पहलगाम में जो हुआ, उसे मत भूलो।
  • हाथ मत मिलाओ, बातचीत मत करो – बस मैदान पर जाओ और जीतकर लौटो।"

सरकार के निर्देश भी अहम

फील्डिंग कोच रयान टेन डोएशेट ने भी खुलासा किया कि भारतीय टीम सरकार के निर्देशों का पालन कर रही थी। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत की सैन्य कार्रवाई के चलते पहले से ही इस बात पर बहस छिड़ी हुई थी कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला भी जाना चाहिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.