Media24Media.com: महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Document Thumbnail

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं—अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने—से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

मंत्री जी ने कुल्लू–मनाली मार्ग के अंतर्गत वैष्णो माता मंदिर, सब्जी मंडी (बंड्रोल), रायसन, डोहलू नाला, फोजल नाला, दूआड़ा विहाल, जटेहड़ विहाल (पटलिकूहल), नालसु नाला, मनालसु नाला, सोलंग, पलचंग, समाहन, बंहग तथा व्यास नदी के तट पर स्थित 14वां, 15वां, 16वां और 17वां मील क्षेत्र का निरीक्षण किया।

इन क्षेत्रों में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण सड़क संपर्क को व्यापक नुकसान पहुँचा था। केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सतत प्रयासों से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि यातायात जल्द बहाल हो सके और प्रभावित जनसंख्या को शीघ्र राहत मिले।

दौरे के दौरान सावित्री ठाकुर ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएँ सुनीं और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.