Media24Media.com: ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मिशन अमृत सरोवर पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मिशन अमृत सरोवर पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

Document Thumbnail

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 11 सितम्बर को नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में मिशन अमृत सरोवर पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों ने भाग लिया और मिशन के दूसरे चरण के लिए जनभागीदारी व तकनीकी नवाचार पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री द्वारा 2022 में शुरू किए गए इस मिशन के पहले चरण में 50,000 सरोवरों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 68,000 से अधिक अमृत सरोवर बन चुके हैं। दूसरे चरण का फोकस आउटकम-आधारित मॉनिटरिंग और स्थायी जल संरचना निर्माण पर है।

कार्यशाला में IIT दिल्ली के विशेषज्ञों ने SONAR, DGPS, फोटोग्रामेट्री और LiDAR जैसी आधुनिक तकनीकों से सरोवरों की वॉल्यूमेट्रिक मेज़रमेंट की पद्धति सिखाई। BISAG-N द्वारा विकसित अमृत सरोवर पोर्टल व ऐप का भी परिचय दिया गया।

इस अवसर पर राज्यों ने अपने सफल आजीविका एवं वित्तीय मॉडल साझा किए, जिससे जल न्याय, सामाजिक एकता और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने पर बल दिया गया।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.