Media24Media.com: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेवा पर्व के तहत DD नेशनल और DD न्यूज़ पर विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ किया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेवा पर्व के तहत DD नेशनल और DD न्यूज़ पर विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ किया

Document Thumbnail

नई दिल्ली-सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में सेवा पर्व के अवसर पर दूरदर्शन और DD न्यूज़ पर विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉक्यूमेंट्रीज़ के प्रोमो भी जारी किए गए।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये डॉक्यूमेंट्रीज़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर्मयोग और राष्ट्रसेवा की भावना को दर्शाती हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रारंभ से ही राष्ट्र-निर्माण को जीवन का उद्देश्य बनाया है और इसी समर्पण से आज देश में व्यापक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। मंत्री ने सभी से सेवा पर्व में शामिल होकर सेवा कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया और रक्तदान से दिन की शुरुआत करने का उल्लेख किया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन और सार्वजनिक सेवा के मार्ग पर महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं और विकसित भारत 2047 की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

विशेष कार्यक्रमों में शामिल हैं:

  • संकल्प की शक्ति, सुशासन का सामर्थ्य– सुशासन और समावेशी विकास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री।

  • विश्व पटल पर नेतृत्व का शंखनाद – वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की झलक।

  • कर्मयोग – एक अनथक यात्रा – प्रधानमंत्री की अथक राष्ट्रसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ।

  • स्व से समग्र तक – कंगना रनौत द्वारा प्रस्तुत और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित विशेष श्रृंखला।

  • मेरा गाँव आज – 75 गाँवों की विकास यात्रा पर आधारित श्रृंखला।

  • क्षेत्रीय चैनलों पर राज्य- विशेष प्रगति की डॉक्यूमेंट्रीज़।

कार्यक्रम में PIB के प्रधान महानिदेशक धीरेंद्र ओझा, प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सेहगल, CEO प्रसार भारती गौरव द्विवेदी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.