Media24Media.com: #नरेन्द्र मोदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नरेन्द्र मोदी. Show all posts
Showing posts with label #नरेन्द्र मोदी. Show all posts

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेवा पर्व के तहत DD नेशनल और DD न्यूज़ पर विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ किया

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली-सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में सेवा पर्व के अवसर पर दूरदर्शन और DD न्यूज़ पर विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉक्यूमेंट्रीज़ के प्रोमो भी जारी किए गए।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये डॉक्यूमेंट्रीज़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर्मयोग और राष्ट्रसेवा की भावना को दर्शाती हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रारंभ से ही राष्ट्र-निर्माण को जीवन का उद्देश्य बनाया है और इसी समर्पण से आज देश में व्यापक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। मंत्री ने सभी से सेवा पर्व में शामिल होकर सेवा कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया और रक्तदान से दिन की शुरुआत करने का उल्लेख किया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन और सार्वजनिक सेवा के मार्ग पर महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं और विकसित भारत 2047 की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

विशेष कार्यक्रमों में शामिल हैं:

  • संकल्प की शक्ति, सुशासन का सामर्थ्य– सुशासन और समावेशी विकास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री।

  • विश्व पटल पर नेतृत्व का शंखनाद – वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की झलक।

  • कर्मयोग – एक अनथक यात्रा – प्रधानमंत्री की अथक राष्ट्रसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ।

  • स्व से समग्र तक – कंगना रनौत द्वारा प्रस्तुत और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित विशेष श्रृंखला।

  • मेरा गाँव आज – 75 गाँवों की विकास यात्रा पर आधारित श्रृंखला।

  • क्षेत्रीय चैनलों पर राज्य- विशेष प्रगति की डॉक्यूमेंट्रीज़।

कार्यक्रम में PIB के प्रधान महानिदेशक धीरेंद्र ओझा, प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सेहगल, CEO प्रसार भारती गौरव द्विवेदी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रधानमंत्री ने हिन्दी दिवस पर दी शुभकामनाएँ, सभी भारतीय भाषाओं के संवर्द्धन का किया आह्वान

No comments Document Thumbnail

हिन्दी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने हिन्दी को भारत की सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों की जीवंत धरोहर बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें गर्वपूर्वक आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में योगदान दें।


https://x.com/narendramodi/status/1967093426220134434?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1967093426220134434%7Ctwgr%5E8f14a01ab850465fa3c1d32d35b762141c787cdb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2166453

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों की नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

No comments Document Thumbnail

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर शून्य कर दी गई है, जिससे नागरिकों के जीवन में सीधा लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री जी की Ease of Doing Business और Ease of Living की संकल्पना को साकार करेगा। इससे उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करता हूँ। यह निर्णय आम आदमी के जीवन को सरल बनाने और देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

https://x.com/vishnudsai/status/1963302572292542472?t=ehVYT0Jk2pgBxOXZrMQ27g&s=19

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.