Media24Media.com: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 39 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 39 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

Document Thumbnail

पैन-इंडिया “ऑपरेशन वीड आउट” के तहत 39.2 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 13-14 सितम्बर, 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई पर कार्रवाई करते हुए 39.2 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया। इस समन्वित अभियान में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई मादक द्रव्य और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS), 1985 के प्रावधानों के तहत की गई।

विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, बैंकॉक से आए दो भारतीय यात्रियों को रोका गया। उनके चेक-इन सामान की जांच में 39 पैकेट (कुल 39.2 किग्रा) हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। तत्पश्चात, निर्धारित प्राप्तकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अन्य मामले में, DRI अधिकारियों ने 7.8 किग्रा (सकल वजन) हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया, जिसे बैंकॉक से मुंबई लाया जा रहा था। इस मामले में भी दो यात्रियों को NDPS अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त, 26 अगस्त से 12 सितम्बर 2025 के बीच, DRI ने जयपुर, लखनऊ और कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों पर बैंकॉक से भारत में तस्करी किए जा रहे 61.67 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की अलग-अलग खेप जब्त की।

यह उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 20-21 अगस्त, 2025 को पैन-इंडिया ऑपरेशन में DRI ने 72.024 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा (मूल्य लगभग ₹72 करोड़), ₹1.02 करोड़ की अवैध कमाई बरामद की थी तथा 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें फाइनेंसर और मास्टरमाइंड शामिल थे।

पिछले एक वर्ष में, बैंकॉक से भारत में हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी के प्रयासों में तेज़ी आई है। DRI ऐसे मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रखे हुए है, जो भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत” के संकल्प को मजबूत करता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.