Media24Media.com: अटल इनोवेशन मिशन की ऐतिहासिक उपलब्धि : मेगा टिंकरिंग डे 2025 दर्ज हुआ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अटल इनोवेशन मिशन की ऐतिहासिक उपलब्धि : मेगा टिंकरिंग डे 2025 दर्ज हुआ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

Document Thumbnail

माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्थापित अटल इनोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। AIM की प्रमुख पहल मेगा टिंकरिंग डे 2025 को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। यह रिकॉर्ड एक ही दिन में सबसे अधिक विद्यार्थियों की टिंकरिंग गतिविधि में भागीदारी के लिए दर्ज हुआ।

12 अगस्त 2025 को देशभर के 9,467 अटल टिंकरिंग लैब (ATL) विद्यालयों के 4,73,350 विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए समाधान तैयार किए और ऑनलाइन सत्र के माध्यम से अपने DIY वैक्यूम क्लीनर बनाए। इसकी औपचारिक घोषणा 15 सितंबर 2025 को दोनों रिकॉर्ड बुक्स ने की।

अटल इनोवेशन मिशन के निदेशक दीपक बगला ने कहा कि यह पहल विकसित भारत के प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप है, जिसमें युवाशक्ति और नवाचार देश की विकास यात्रा का आधार है। उन्होंने कहा, “मेगा टिंकरिंग डे केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो भारत के युवाओं की रचनात्मकता और सामूहिक ऊर्जा को दर्शाता है।”

मेगा टिंकरिंग डे का प्रभाव देश के हर कोने तक पहुँचा—लेह-लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक और पूर्वोत्तर से लेकर भुज तक। AIM की इस पहल ने भौगोलिक और संरचनात्मक बाधाओं को पार करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार की साझा यात्रा में जोड़ा।

अब तक AIM द्वारा पूरे भारत में 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित किए जा चुके हैं, जो विद्यार्थियों को 3D प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, IoT और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का अनुभव प्रदान कर रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.