Media24Media.com: श्रमिकों के जीवन में ला रहे बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों से किया संवाद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

श्रमिकों के जीवन में ला रहे बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों से किया संवाद

Document Thumbnail

 मुख्यमंत्री ने किया दीदी ई-रिक्शा चालक भुनेश्वरी साहू एवं मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के हितग्राही मनोज साहू से संवाद

रायपुर-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के उत्थान के लिए लगातार उन्हें आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी सिलसिले में आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने दीदी ई-रिक्शा चालक भुनेश्वरी साहू और मनोज साहू से संवाद किया।

मुख्यमंत्री साय ने रेजा श्रमिक भुनेश्वरी से उनकी जीवन यापन के संबंध में जब पूछा तो मोवा रायपुर निवासी भुनेश्वरी ने बताया कि वे पहले रेजा कुली का काम करती थीं। इसी दौरान उन्हें दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली। अब वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की परवरिश ठीक से कर रही हैं। भुनेश्वरी ने बताया कि उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी अच्छी चल रही है। उन्होंने सरकार की इस महती योजना के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी प्रकार राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के मनोज कुमार साहू ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए कहा कि मेरी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी भूमिका साहू ने कक्षा 10वीं में टॉप 10 में स्थान बनाया है। श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना का लाभ मिला, जिसके अंतर्गत 1 लाख रुपए एवं स्कूटी के लिए अलग से सहायता राशि मिली। इसके लिए मैं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रति हृदय से धन्यवाद प्रकट करता हूं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.