Media24Media.com: बस्तर में विश्वास, विकास और शांति का नया सवेरा-विष्णु देव साय

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बस्तर में विश्वास, विकास और शांति का नया सवेरा-विष्णु देव साय

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर की धरती आज एक नए विश्वास, विकास और शांति की गवाही दे रही है। नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG के जवानों ने गरियाबंद जिले के नक्सल मोर्चे पर हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है। इनमें नक्सल संगठन का कुख्यात सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

यह सफलता न केवल सुरक्षा बलों के साहसिक अभियान की मिसाल है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि अब नक्सलवाद की जड़ें बस्तर में गहराई तक नहीं जम पा रही हैं। जिस विचारधारा के नाम पर बरसों तक निर्दोष ग्रामीणों को बरगलाया गया, वह अब बेमानी साबित हो रही है।

इधर, नारायणपुर जिले में नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। यहाँ जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह आत्मसमर्पण केवल हथियार डालने का नहीं, बल्कि शांति और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प है। यह प्रमाण है कि जंगलों में फैली बंदूक की गूँज अब हार रही है और गाँव-गाँव में विश्वास की घंटी बज रही है।

सरकार की समर्पण और पुनर्वास नीति तथा सुरक्षा बलों की मानवीय पहल से नक्सली धीरे-धीरे हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं। आत्मसमर्पित नक्सली अब खेती-बाड़ी, शिक्षा और रोज़गार से जुड़कर समाज का हिस्सा बनने को आतुर हैं। यह बदलाव बस्तर की नई तस्वीर है, जहाँ बंदूक के साए से निकलकर लोग सपनों और संभावनाओं की ओर बढ़ रहे हैं।

यह घटनाक्रम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि नक्सलियों की झूठी और खोखली विचारधारा अब दम तोड़ रही है। जिस रास्ते ने बर्बादी दी, उसी रास्ते से लौटकर लोग अब रौशन भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही इन सफलताओं से स्पष्ट है कि नक्सलवाद का सूरज अब ढलान पर है। आने वाला समय विकास, विश्वास और शांति का समय होगा। केंद्र और राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता और जनता के सहयोग से यह अभियान निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुका है।

उन्होंने कहा है कि हमें पूरा विश्वास है कि मार्च 2026 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में "नक्सलमुक्त भारत" का संकल्प साकार होकर रहेगा। यह केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि देश की एकजुटता और लोकतंत्र की जीत का प्रतीक होगा।

X (पूर्व में Twitter) लिंकhttps://x.com/vishnudsai/status/1966177044980801701?s=08

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.