Media24Media.com: दो स्कॉर्पियो से 6.60 करोड़ कैश बरामद, 4 हिरासत में… हवाला कनेक्शन की जांच तेज़!

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दो स्कॉर्पियो से 6.60 करोड़ कैश बरामद, 4 हिरासत में… हवाला कनेक्शन की जांच तेज़!

Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र नंबर की दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए। यह रकम रायपुर से सूरत (गुजरात) ले जाई जा रही थी।


पुलिस को सुबह गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर वाहनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, लेकिन गाड़ियों में सवार चार लोग इस राशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

सूचना पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और कुम्हारी थाना प्रभारी जनक कुर्रे मौके पर पहुंचे। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर नकदी के स्रोत और इसके परिवहन के उद्देश्य की पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है।

पुलिस ने बरामदगी की जानकारी आयकर विभाग को भी भेज दी है। विभाग अब इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.