Media24Media.com: CG NEWS : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Document Thumbnail

कुरुद। सर्दी-बुखार का इलाज कराने गए 12 वर्षीय किशोर की झोलाछाप डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, कुरुद थाना क्षेत्र के निवासी रेवा राम साहू का बेटा नीरज दो-तीन दिनों से बीमार था। बुधवार को रेवा राम उसे कस्बे के झोलाछाप डॉक्टर अशोक के क्लिनिक लेकर पहुंचे।

परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने जांच के बाद नीरज को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही उसे तेज गर्मी महसूस हुई, और कुछ देर बाद उसने पैंट में शौच कर दिया। इसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा।

गंभीर हालत में नीरज को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.