Media24Media.com: बस्तर दशहरा में अब नहीं होगा अंधेरा: 7.16 करोड़ से भूमिगत विद्युत लाइन का शुभारंभ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बस्तर दशहरा में अब नहीं होगा अंधेरा: 7.16 करोड़ से भूमिगत विद्युत लाइन का शुभारंभ

Document Thumbnail

 जगदलपुर। शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हॉल में बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के कार्य की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने किया विधिवत भूमिपूजन। टाऊन हॉल में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा में रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के संबंध में विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने विश्व प्रसिद्ध दशहरा में रथ परिक्रमा में भूमिगत विधुत तार बिछाने की स्वीकृति प्रदान की थी । 7 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से सिरहासार चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक भूमिगत विद्युत केबल बिछाने का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया।


देव ने कहा विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व पर रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत तार बिछाने का आग्रह पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को देकर भूमिगत विद्युत तार बिछाने की मांग पर स्वीकृति दी थी। मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दशहरा पर्व के दौरान रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने की स्वीकृति प्रदान की थी। भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य प्रारंभ होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने बस्तर वासियों की बरसों पुरानी मांग विश्व प्रसिद्ध दशहरा में भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने की मांग पूरी हो रही है। बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर रथ परिचालन के दौरान परिक्रमा मार्ग दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक, गोल बाजार चौक, टेकरी वाले हनुमान मंदिर मार्ग, बाहर रैनी,भीतर रैनी रथ परिचालन स्टेट बैंक चौक से सिटी कोतवाली लालबाग से कुम्हड़ाकोट क्षेत्र तक बस्तर दशहरा का रथ का परिक्रमा होता है रथ परिक्रमा के दौरान इन मार्गो पर विद्युत सेवा बाधित होती है जिसके लिए भूमिगत विद्युत तार बिछाने की अत्यधिक आवश्यकता थी। जिसका आज कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग को हमारी सरकार ने पूरा किया है । बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा में रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत तार बिछाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है ।

देव ने सीएसपीडीसीएल विभाग को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की बात कही इस बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से बस्तरवासियों के लिए काफी हर्ष का है । अब लोगों को रथ परिक्रमा के दौरान अंधेरे में रहकर देखने की आवश्यकता नहीं होगी। अब रथ परिचालन के दौरान विधुत सप्लाई चालू रहेगी । रथ परिचालन को अब हम बस्तर वासी बिना विद्युत वाधित के रथ परिचालन का आनंद ले सकेंगे। क्षेत्र के विकास में समझौता नहीं किया जायेगा। जनता के अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य होंगे।

वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव के नेतृत्व में जगदलपुर शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। यशस्वी विधायक किरण देव के मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग बस्तर दशहरा पर्व के दौरान भूमिगत विद्युत केबल बिछाने कार्य का स्वीकृति प्रदान किया। जिसका आज विधिवत भूमिपूजन किया गया। जगदलपुर शहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव के नेतृत्व शहर में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता के मूलभूत सुविधा देने में हमारी सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है।

इस दौरान एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, संग्राम सिंह राणा,लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंघारी, कलावती कसेर, पार्षद पितामह नायक ,मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, राजेश श्रीवास्तव,टीपी मेश्राम चीफ इंजीनियर सीएसपीडीसीएल, पोयाम, ध्रुव कार्यपालन यंत्री, सुदीप खेस एवं विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.