Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, दुर्ग और बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, दुर्ग और बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दुर्ग और बस्तर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि अन्य जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।


बीते 24 घंटे में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दुर्ग और बस्तर के कई हिस्सों में भारी वर्षा भी देखने को मिली। शनिवार को भी मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।

स्वतंत्रता दिवस पर बारिश का हाल

  • 15 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • राजनांदगांव : सबसे ज्यादा बारिश 119.0 मिमी दर्ज की गई।
  • रायपुर : अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री, प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
  • राजनांदगांव : न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, सबसे ठंडा रहा।
  • बिलासपुर : अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री, न्यूनतम 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम तंत्र का प्रभाव

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और इसका रुख दक्षिण-पश्चिम की ओर है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.