Media24Media.com: कैबिनेट विस्तार पर सीएम साय का संकेत, विदेश दौरे से पहले बोले– “हो भी सकता है”

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कैबिनेट विस्तार पर सीएम साय का संकेत, विदेश दौरे से पहले बोले– “हो भी सकता है”

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा संकेत दिया है। विदेश दौरे से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर जल्द ही फैसला होगा, बस थोड़ा इंतजार करना होगा। पूछे गए सवाल पर सीएम का जवाब था– “हो भी सकता है।”


3 नए मंत्री बन सकते हैं

सूत्रों के मुताबिक, इस बार मंत्रिमंडल विस्तार हरियाणा फॉर्मूले पर किया जाएगा। क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन को ध्यान में रखते हुए 3 नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं, उनमें गजेंद्र यादव, खुशवंत साहेब, अमर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और राजेश मूणत शामिल हैं। इनमें से किसी तीन को मंत्री बनाया जा सकता है।

नई उद्योग नीति पर बड़ा निवेश

सीएम साय ने प्रदेश की नई उद्योग नीति पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 6–7 महीनों में ही सरकार को 6.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वे आने वाले दिनों में जापान में होने वाले CII कॉन्फ्रेंस में इस नई नीति को प्रस्तुत करेंगे और वहां के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.