Media24Media.com: CG NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर अंगदान करने वालों के परिजनों का सम्मान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर अंगदान करने वालों के परिजनों का सम्मान

Document Thumbnail

 रायपुर। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर छत्तीसगढ़ में अंगदान करने वाले 12 व्यक्तियों के परिजनों को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों के कलेक्टरों को स्वास्थ्य सचिव ने पत्र भेजा है।


लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अंगदान एक अत्यंत मानवीय और जीवनरक्षक कार्य है, जिसके माध्यम से अनेक जरूरतमंद व्यक्तियों को नया जीवन मिल सकता है। राज्य में अंगदान को लेकर जागरूकता अभी भी अपेक्षाकृत कम है, इसलिए इस दिशा में प्रोत्साहन जरूरी है।

निर्देश के अनुसार, 15 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अंगदाताओं के परिजनों को आमंत्रित कर जिला प्रशासन की ओर से सम्मान पत्र/प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान न केवल उनके मानवीय योगदान का आदर होगा, बल्कि अन्य लोगों को भी अंगदान के लिए प्रेरित करेगा। जिला प्रशासन को कार्यक्रम को गरिमामय और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन लोगों का होगा सम्मान

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.