Media24Media.com: चलती ट्रेन से स्टंट कर रहा युवक पोल से टकराया, वीडियो वायरल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चलती ट्रेन से स्टंट कर रहा युवक पोल से टकराया, वीडियो वायरल

Document Thumbnail

 सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में एक युवक ने चलती ट्रेन से स्टंट करने की कोशिश की, लेकिन अगली ही पल ऐसा हादसा हुआ जिसे वह उम्रभर याद रखेगा।


वायरल वीडियो में युवक ट्रेन के दो डिब्बों के बीच खड़ा नजर आता है। वह हाथ हवा में उठाकर "हर-हर महादेव" चिल्लाता है, तभी सामने से आ रहे पोल से उसका चेहरा टकरा जाता है।

खुशकिस्मती रही कि ट्रेन की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, वरना यह करतब उसकी जान ले सकता था। हादसे के बाद युवक की हालत देखकर साफ था कि उसे बड़ा सबक मिला है।

यह वीडियो @Rawat_1199 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने युवक की लापरवाही पर नाराज़गी जताई और कहा— "ऐसे स्टंट करने वालों को सबक मिलना जरूरी है।"

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.