Media24Media.com: NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले स्वास्थ्य मंत्री - सरकार साथ है, सेवाएँ प्रभावित नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले स्वास्थ्य मंत्री - सरकार साथ है, सेवाएँ प्रभावित नहीं

Document Thumbnail

 रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की।


मंत्री जायसवाल ने कहा कि सरकार ने 27% वेतन वृद्धि का वादा किया था, जिसमें 22% लागू हो चुका है। इसके अलावा कैशलेस इलाज की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है।

नियमितीकरण की मांग पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि कुछ विषय केंद्र सरकार से जुड़े हैं और इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं हुई हैं और सभी व्यवस्थाएं संचालित हो रही हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.