Media24Media.com: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर फहराया तिरंगा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर फहराया तिरंगा

Document Thumbnail

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ते हुए नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास पर तिरंगा फहराया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की एकता, अदम्य साहस और अमर बलिदान का प्रतीक है।"

उप मुख्यमंत्री साव ने सभी प्रदेशवासियों से आज़ादी के अमृत महोत्सव के इस गौरवपूर्ण उत्सव में शामिल होने की अपील की। उन्होंने आग्रह किया कि हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ महाअभियान को जन-जन का उत्सव बनाए और तिरंगे के साथ अपना फोटो साझा कर राष्ट्रीय गौरव में सहभागी बने।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.