Media24Media.com: BIG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दौड़ में लगाई दौड़

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BIG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दौड़ में लगाई दौड़

Document Thumbnail

 रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार सुबह तेलीबांधा मरीन ड्राइव पहुंचे और प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाकर उत्साह बढ़ाया।


इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर संदेश देते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.