Media24Media.com: लंबी छुट्टियों में भी खुलेगी अंबेडकर अस्पताल की ओपीडी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लंबी छुट्टियों में भी खुलेगी अंबेडकर अस्पताल की ओपीडी

Document Thumbnail

 रायपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए तीन दिन के लगातार अवकाश के बीच विशेष व्यवस्था की है। अस्पताल की ओपीडी 16 अगस्त 2025 (शनिवार) को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेगी।


गौरतलब है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 17 अगस्त को रविवार होने से अस्पताल में तीन दिन का अवकाश रहेगा। आवश्यक चिकित्सा सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आपात चिकित्सा विभाग (कैजुअल्टी) पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.