Media24Media.com: मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा आगमन पर नन्ही बच्ची सृष्टि को दुलारा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा आगमन पर नन्ही बच्ची सृष्टि को दुलारा

Document Thumbnail

 रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर नगर आगमन के दौरान हेलीपेड पर उनसे मिलने पहुंचे किसान श्री योगेंद्र पांडेय की नन्ही पुत्री सुश्री सृष्टि पांडेय को उनके आगमन पर पहुंचा देखकर स्नेहपूर्वक अपने गोद में लेकर दुलार किया। नन्ही तीन वर्षीय बच्ची सुश्री सृष्टि पांडेय अपने किसान पिता श्री योगेंद्र पांडेय के साथ ग्राम भणेसर से मुख्यमंत्री को उत्साहपूर्वक देखने पहुंची थी। नन्ही बच्ची कक्षा नर्सरी में पढ़ती है। उनका परिवार खेती किसानी पर निर्भर है। उनके परिवार में उनके माता पिता और दादा दादी और नन्ही सृष्टि रहती है। नन्ही सृष्टि के पिता ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री जी के आगमन की जानकारी मिलने पर अपनी बच्ची को हेलीपेड पर लेकर आए और मुख्यमंत्री से मिलवाते हुवे उसे हेलीकॉप्टर भी दिखाया। उनके पिता श्री योगेंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर वो और उनकी बच्ची बहुत ही ज्यादा खुश है।

सुश्री सृष्टि पांडेय


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.