Media24Media.com: कावेरी सीड्स कंपनी पर किसानों का भुगतान रोकने का आरोप, कलेक्टर से की गई कार्रवाई की मांग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कावेरी सीड्स कंपनी पर किसानों का भुगतान रोकने का आरोप, कलेक्टर से की गई कार्रवाई की मांग

Document Thumbnail

 महासमुंद । किसानों की मेहनत की उपज का भुगतान रोकने के गंभीर मामले में कावेरी सीड्स कंपनी लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। किसानों ने कंपनी पर करोड़ों रुपये का भुगतान बकाया रखने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपा है और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, कावेरी सीड्स कंपनी लिमिटेड (पंजीकृत कार्यालय- सिकंदराबाद, तेलंगाना) ने अपने छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार रेड्डी के माध्यम से महासमुंद जिले के ग्राम पीपरछेड़ी में ऑर्गेनाइज़र परमानंद साहू के जरिए किसानों से लगभग 286.75 एकड़ खेत पर बीज उत्पादन कराया था। किसानों ने धान बीज उत्पादन का पूरा कार्य कंपनी के निर्देश और अनुबंध के तहत किया।

लेकिन, किसानों का आरोप है कि कंपनी ने अब तक उनका भुगतान नहीं किया है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि कंपनी द्वारा किसानों का कुल ₹1,06,72,000 (एक करोड़ छह लाख बहत्तर हजार रुपये) का बकाया भुगतान लंबित है।

 बकाया भुगतान से प्रभावित किसानों की सूची देखिए:- 

(ज्ञापन में कई किसानों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से —)




 किसानों की मांग 

किसानों ने कलेक्टर महासमुंद से अपील की है कि वे मामले में हस्तक्षेप कर कावेरी सीड्स कंपनी को शीघ्र भुगतान करने के लिए बाध्य करें। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन पर जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।




Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.