Media24Media.com: नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

Document Thumbnail

 TERROR ALERT : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। खुफिया इनपुट के अनुसार पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकी नेपाल बॉर्डर के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इसके बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।


आतंकियों की पहचान

सूत्रों के अनुसार आतंकियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी)
  • आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी)
  • मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी)

बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे थे और पिछले हफ्ते नेपाल सीमा पार कर बिहार में दाखिल हुए।

चुनावी माहौल में खतरे की आशंका

खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी देश के किसी भी हिस्से में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले यह अलर्ट इसलिए और गंभीर माना जा रहा है क्योंकि भीड़भाड़ वाले राजनीतिक कार्यक्रम आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं।

पुलिस अलर्ट मोड पर

पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और लगातार खुफिया सूचना जुटाते रहें। सीमावर्ती जिलों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और नेपाल सीमा से लगे इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी तरह का सुराग मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पूरे राज्य में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं ताकि किसी भी आतंकी वारदात को रोका जा सके।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.