Media24Media.com: अंधविश्वास बना घातक! तांत्रिक के कहने पर रिश्तेदार ने किशोर की हत्या

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अंधविश्वास बना घातक! तांत्रिक के कहने पर रिश्तेदार ने किशोर की हत्या

Document Thumbnail

 प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर पीयूष की हत्या उसके ही रिश्तेदार ने तांत्रिक के कहने पर कर दी। पुलिस ने आरोपी शरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


कैसे बिछा तांत्रिक का जाल?

शरण सिंह के बेटे और बेटी ने 2023 और 2024 में आत्महत्या की थी। दुखी शरण सिंह ने तांत्रिक से कारण पूछा। तांत्रिक ने बहकाकर कहा कि पीयूष को मरना था, लेकिन इसके न मरने से तुम्हारे बच्चे मरे। इसी अंधविश्वास में आकर उसने हत्या कर दी।

हत्या और शव की बरामदगी

मंगलवार को नैनी औद्योगिक क्षेत्र के नाले में पीयूष का धड़ मिला, जबकि बुधवार को करेली के सैदपुर कछार से उसका सिर बरामद हुआ। धड़ मिलने पर पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन सिर मिलने के बाद गुत्थी सुलझ गई।

कैसे पकड़ में आया आरोपी?

वारदात के दिन पीयूष स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वहां पहुंचा ही नहीं। मां की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी। आरोपी ने शव को टुकड़ों में काटकर नाले में फेंका। घटना को एक महिला ने देख लिया और पुलिस को हुलिया बताया। इसी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.