Media24Media.com: सनातन धर्म में गुरु का स्थान देवताओं से ऊपर : येतराम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सनातन धर्म में गुरु का स्थान देवताओं से ऊपर : येतराम

Document Thumbnail

 महासमुंद। गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू के नेतृत्व में नगर पुरोहित पंकज तिवारी तथा गायत्री शक्ति पीठ के वेदाचार्यों पंडित प्रभात उपाध्याय एवं पंडित श्याम दुबे के घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा , श्रीफल व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष साहू ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है। देवी देवता भी अपने गुरु का सम्मान करते हैं। कोई भी व्यक्ति गुरु के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। हर क्षेत्र में प्रगति के लिए गुरु का होना आवश्यक है, बिना गुरु के ज्ञान की कल्पना नहीं की जा सकती है गुरुओं से आशीर्वाद लिया एवं सदैव जन सेवा के लिए एवं जनकल्याण के लिए मार्ग दर्शन देने का आग्रह किये।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका,भाजपा नेता राहुल चंद्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू, वरिष्ठ नेत्री मीना वर्मा, आनंद साहू,लिलेश साहू राकेश सचदेव श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी राकेश पटवा शरद राव कुंदन साहू गौरव राठी आदि भाजपा जन उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.