Media24Media.com: मैनपाट पहुंचे मुख्यमंत्री और मंत्रीगण, भाजपा प्रशिक्षण शिविर में विधायकों-सांसदों का जुटान जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मैनपाट पहुंचे मुख्यमंत्री और मंत्रीगण, भाजपा प्रशिक्षण शिविर में विधायकों-सांसदों का जुटान जारी

Document Thumbnail

 रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और सांसदों का पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री साय समेत कई विधायक शिविर स्थल पहुंचे और सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।


रातभर डटे रहे कार्यकर्ता, अतिथियों का स्वागत

प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन बिहार से सड़क मार्ग से मैनपाट पहुंचे। उनके साथ आधी रात को पहुंचने वाले अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया। पार्टी कार्यकर्ता रातभर अतिथियों की अगवानी में जुटे रहे।

केवल सीटिंग सांसद-विधायकों को भेजा गया निमंत्रण

प्रशिक्षण शिविर में केवल वर्तमान (सीटिंग) विधायकों और सांसदों को ही आमंत्रित किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के 54 विधायकों और 10 सांसदों को विशेष रूप से बुलाया गया है। शिविर में नीति, सुशासन, जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.