Media24Media.com: सूदखोरी करने वाले तोमर बंधुओं के ठिकाने पर चला बुलडोजर, गृहमंत्री बोले - कानून से बड़ा कोई नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सूदखोरी करने वाले तोमर बंधुओं के ठिकाने पर चला बुलडोजर, गृहमंत्री बोले - कानून से बड़ा कोई नहीं

Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर में ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के आरोप में फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधुओं के अवैध कार्यालय पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भाठागांव स्थित उनके अवैध कार्यालय को रविवार सुबह बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।


जानकारी के अनुसार, रोहित तोमर ने यह कार्यालय अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम पर बनवाया था, जहां से वह और उनका भाई वीरेंद्र तोमर लंबे समय से सूदखोरी का गोरखधंधा चला रहे थे। निर्माण नगर निगम के नियमों के खिलाफ था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

दोनों आरोपी रोहित और वीरेंद्र तोमर पिछले दो महीनों से फरार हैं। रायपुर पुलिस ने दोनों पर इनाम भी घोषित किया है। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

कार्रवाई के बाद प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर कड़ा संदेश देते हुए लिखा—
“किसी मंत्री या मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर बंधुओं ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है। जय बुलडोजर।”

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.