Media24Media.com: 29 या 30 जुलाई… नाग पंचमी कब है? जानिए सही तारीख और पूजा का मुहूर्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

29 या 30 जुलाई… नाग पंचमी कब है? जानिए सही तारीख और पूजा का मुहूर्त

Document Thumbnail

 Nag Panchami 2025 ; सावन का महीना महादेव की आराधना के साथ कई धार्मिक पर्वों के लिए भी जाना जाता है। इन्हीं में से एक है नाग पंचमी, जो नाग देवता को समर्पित होता है। हर साल यह पर्व सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इस बार तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं, नाग पंचमी 2025 में कब और कैसे मनाई जाएगी।


नाग पंचमी 2025 की सही तिथि:

पंचांग के अनुसार:
पंचमी तिथि शुरू: 28 जुलाई 2025, रात 11:24 बजे
पंचमी तिथि समाप्त: 30 जुलाई 2025, सुबह 12:46 बजे

इस गणना के अनुसार, 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त:

पूजा का समय: 29 जुलाई 2025
शुभ मुहूर्त: सुबह 5:41 बजे से 8:23 बजे तक

इस मुहूर्त में श्रद्धालु विधिपूर्वक नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

नाग पंचमी पर पूजा विधि:

प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
नाग देवता की मूर्ति, चित्र या आटे से बने नाग की स्थापना करें।
दूध, जल, हल्दी, रोली, चावल, फूल और मिठाई से पूजन करें।

मंत्र जाप करें
“ॐ नागदेवाय नमः”
या
“ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नागः प्रचोदयात्।”

नाग पंचमी कथा सुनें और आरती करें।

नाग को दूध पिलाने के बजाय स्नान कराना चाहिए, क्योंकि उन्हें दूध पीने से हानि हो सकती है।

नाग पंचमी का महत्व:

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष का प्रभाव कम होता है, जीवन में आने वाले संकटों से रक्षा होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.