Media24Media.com: ऑपरेशन सिंदूर: भारत के हवाई हमले में 28 आतंकी ठिकाने तबाह, पाकिस्तान का कबूलनामा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ऑपरेशन सिंदूर: भारत के हवाई हमले में 28 आतंकी ठिकाने तबाह, पाकिस्तान का कबूलनामा

Document Thumbnail

 Operation Sindoor : भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की काफी तारीफ हुई. इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अब पाकिस्तान के डोजियर में बड़ा खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि जितना भारतीय सेना ने बताया है उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान को नुकसान हुआ है.


भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने मोर्चा खोल दिया. उसने भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इसे नाकाम कर दिया. उसने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए. पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान हुआ.

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर पर अभी तक कई बार झूठ बोल चुका है, लेकिन उसके डोजियर ने झूठ का पर्दाफाश कर दिया है. पाकिस्तान के डोजियर से पता चला है कि भारत ने काफी अंदर तक जवाबी कार्रवाई की थी. उसने पाक में 20 नहीं बल्कि 28 जगहों पर अटैक किया था. भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान में की जवाबी कार्रवाई वाली जगहों का जिक्र नहीं किया था, लेकिन डोजियर में इसका भी खुलासा हुआ है. पेशावर, सिंध, झांग, गुजरांवाला, भवालनगर और छोर समेत कई जगहों को नुकसान हुआ है.

भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था. उसने नूर खान, रफीकी, मुरीदके, सुकरुर, सियालकोट, पसरुर, चुनियान और सरगोधा समेत कुल 11 एयरबेस पर जवाबी कार्रवाई की थी. हाल ही में मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने सैटेलाइट इमेज जारी की थी. इसके जरिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान का खुलासा हुआ था.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.