Northeast Floods : असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही, राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में राज्य में और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। गुवाहाटी में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने कहा कि असम के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम वर्षा की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा भी हो सकती है।
पूर्वोत्तर में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 38 तक पहुँची
रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को असम में एक और मौत की सूचना मिली, जिससे पूर्वोत्तर में बाढ़ से संबंधित मौतों की कुल संख्या 38 हो गई। इनमें से 11 असम में, नौ अरुणाचल प्रदेश में, छह-छह मेघालय और मिजोरम में, तीन सिक्किम में, दो त्रिपुरा में और एक नागालैंड में हुई है। लगातार भारी बारिश के कारण पूरा क्षेत्र बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित है।
क्षेत्र के कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित
क्षेत्र के कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के कारण असम में सबसे अधिक 11 लोगों की जान गई है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में छह, मिजोरम में पांच, सिक्किम में तीन और त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। यहां एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि असम में 22 जिलों में बाढ़ से 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 15 नदियां उफान पर हैं।
यहां एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सिक्किम के छतेन में एक सैन्य शिविर केभूस्खलन की चपेट में आने की वजह से तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई तथा छह सैनिक लापता हैं।