Media24Media.com: किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सख्त अम्बिकापुर में दो दुकानों के संचालकों को नोटिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सख्त अम्बिकापुर में दो दुकानों के संचालकों को नोटिस

Document Thumbnail

रायपुर। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अम्बिकापुर में प्रशासन ने जांच पड़ताल की कार्यवाही शुरू कर दी है। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रायगढ़ रोड स्थित दो प्रतिष्ठान मेसर्स विजय ट्रेडिंग कम्पनी और शंकर ट्रेडिंग कम्पनी में अनियमितताएं पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों में अधिक उर्वरक का भंडारण एवं विक्रय पाया गया। इस कारण संबंधित दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के साथ ही नियम विरुद्ध रखे गए उर्वरकों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया है। जांच पड़ताल की इस कार्रवाई में उप संचालक कृषि पिताम्बर सिंह दीवान, तहसीलदार उमेश बाज, जयन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार लखेश्वर सिदार, सहायक संचालक कृषि अभिषेक झा अन्य अधिकारी शामिल थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.