Media24Media.com: नोटिस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नोटिस. Show all posts
Showing posts with label नोटिस. Show all posts

एसडीएम पटवारियों ने 46 को जारी किया नोटिस, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही का मामला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एसडीएम बैकुंठपुर एवं सोनहत ने 46 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें बैकुंठपुर तहसील के 16, पटना के 15, पोड़ी बचरा के 5 तथा सोनहत तहसील के 10 पटवारी शामिल है। कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के निर्देश पर पटवारियों के खिलाफ यह कार्रवाई डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने के कारण की गई है।

गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत पटवारियों को सर्वेयर आईडी तैयार करने, सर्वेयर हेतु खसरा ऑनलाइन उपलब्ध कराने तथा सर्वेक्षित खसरों का अनुमोदन करने का दायित्व सौंपा गया है। संबंधित पटवारियों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरतने के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं आई है। इस कारण शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा धान खरीदी व्यवस्था में होने वाली दिक्कत को देखते हुए कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम को दिए। संबंधित पटवारियों को तीन दिवस के भीतर नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए है। कोरिया जिले के 161 ग्रामों में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सख्त अम्बिकापुर में दो दुकानों के संचालकों को नोटिस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अम्बिकापुर में प्रशासन ने जांच पड़ताल की कार्यवाही शुरू कर दी है। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रायगढ़ रोड स्थित दो प्रतिष्ठान मेसर्स विजय ट्रेडिंग कम्पनी और शंकर ट्रेडिंग कम्पनी में अनियमितताएं पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों में अधिक उर्वरक का भंडारण एवं विक्रय पाया गया। इस कारण संबंधित दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के साथ ही नियम विरुद्ध रखे गए उर्वरकों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया है। जांच पड़ताल की इस कार्रवाई में उप संचालक कृषि पिताम्बर सिंह दीवान, तहसीलदार उमेश बाज, जयन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार लखेश्वर सिदार, सहायक संचालक कृषि अभिषेक झा अन्य अधिकारी शामिल थे।

जल जीवन मिशन में बड़ी लापरवाही, 70 ठेकेदारों को नोटिस जल्द कार्य पूर्ण नहीं करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में हो रही लापरवाही अब ठेकेदारों पर भारी पड़ने लगी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने मुंगेली जिले में समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले 70 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द अधूरे कार्य पूरे नहीं किए गए, तो संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय सख्ती की यह कार्रवाई जल जीवन मिशन के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक के हालिया मुंगेली प्रवास के बाद सामने आई है। दौरे के दौरान उन्होंने कलेक्टर कुंदन कुमार के साथ जिले के विभिन्न गांवों में मिशन के अंतर्गत चल रहे पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में यह पाया गया कि कई योजनाएं तय समय-सीमा से पीछे चल रही हैं और कार्यों में ठेकेदारों की लापरवाही व उदासीनता प्रमुख कारण बनकर उभरी है। हक ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों को समय पर शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ऐसे में कार्यों की गति तेज की जाए और लापरवाह ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया जाए।

दो पंचायत सचिवों को नोटिस : एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुंगेली जिले के पथरिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लौदा और बरछा में पदस्थ पंचायत सचिवों की लापरवाही के मामले में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने दोनों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया है।

कलेक्टर द्वारा पंचायतों के निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्यों में लापरवाही, पंचायत कार्यालय की अव्यवस्था और पलायन रजिस्टर का सही ढंग से संधारण न होने जैसी गंभीर कमियां सामने आईं। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और दोनों पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने और उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए थे। दोनों पंचायत सचिवों को दो दिवस के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

 

 

दो शिक्षकों को नोटिस, दो निलंबित, गुणवत्ताहीन शिक्षा के मामले में कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षा सचिव परदेशी ने आज गरियाबंद जिले का दौरा कर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। शिक्षा सचिव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका एवं मालगांव के निरीक्षण के दौरान कक्षा 8वीं के छात्रों के अधिगम स्तर में भारी गिरावट और विद्यार्थियों की विषयगत समझ अत्यंत कमजोर पाए जाने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने इसके लिए शाला के प्रधान पाठक ललित कुमार साहू (बारूका) और संकुल समन्वयक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (मालगांव) को पूर्ण रूप से उत्तरदायी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा उक्त दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया।शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के ज्ञान का स्तर परखने के लिए उनसे सहज सवाल पूछे। शिक्षा सचिव ने पाया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान का स्तर अत्यंत कमजोर है। 

विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती दीपा साहू एवं श्रीमती कविता साहू से भी शिक्षा सचिव ने अध्ययन-अध्यापन को लेकर सवाल किए। शाला में पदस्थ दोनों शिक्षिकाओं का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं पाए, विद्यालय की साफ-सफाई एवं प्रबंधन की लचर स्थिति को लेकर शिक्षा सचिव ने नाराजगी जताई। शिक्षा सचिव के निर्देश पर दोनों शिक्षिकाओं को शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जबाब तलब किया है।

शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में निजी अस्पतालों द्वारा लापरवाही का मामला, कई अस्पतालों का योजना के अंतर्गत किया गया पंजीयन निरस्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनांतर्गत नियम विरूद्ध कार्य करने वाले अस्पतालों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है। राज्य नोडल एजेंसी को अस्पतालों के विरूद्ध अनावश्यक पैकेज ब्लॉक करने, अनावश्यक आई.पी.डी. एवं आई.सी.यू. के पैकेज ब्लॉक करने, योजनांतर्गत लाभ देने से मना करने, अतिरिक्त नगद राशि लिए जाने इत्यादि की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिसके कारण अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अस्पतालों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण संतोषजनक नही होने अथवा स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने वाले अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है।

इसके अंतर्गत बाबूजी केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं समता हॉस्पिटल डोण्डी लोहारा बालोद द्वारा अनावश्यक रूप से पैकेज ब्लॉक करने व उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने के कारण इनका योजनांतर्गत पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। जय अम्बे मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल रायपुर द्वारा गलत तरीके से आई.सी.यू. के पैकेज ब्लॉक करने के कारण जारी स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर राशि 31 लाख 32  हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया एवं तीन माह के लिए अस्पताल को योजना से निलंबित किया गया है।

 

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति न होने व उदासीनता बरतने पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा राजस्व काम काज की समीक्षा और समय सीमा की बैठक में राजस्व प्रकरणों में त्वरित निराकरण के निर्देशों के बावजूद तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा प्रकरणों के निराकरण में कोई रूचि नहीं लेने और लंबित प्रकरणों के निराकरण में भी प्रगति न दिखने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने महासमुंद तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा ने बताया कि राजस्व के अधिक प्रकरण लंबित होने वाले तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को भी कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कलेक्टर क्षीरसागर ने विगत मंगलवार को राजस्व अधिकारियों को लोगों के लंबित समय सीमा के राजस्व प्रकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, वनाधिकार पत्र आदि का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए थे। इससे पहले राजस्व के कामकाज की समीक्षा में भी राजस्व संबंधित प्रकरणों को नियमानुसार तुरंत निराकरण कर अवगत कराने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने पात्र लोगों को नगरीय क्षेत्र में स्थित 7500 वर्ग फीट भूमि तक अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन का नियमानुसार लाभ देने कहा था। ताकि संबंधित को शासकीय भूमि का वास्तविक मालिकाना हक मिले। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को निर्धारित गाइड-लाइन अनुसार राशि जमा कर अतिक्रमण भूमि के व्यवस्थापन योजना का लाभ मिल सके। इन कार्यां में भी तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा कोई प्राथमिकता नहीं दी गई न ही कोई रुचि ली गई। जिस पर कलेक्टर ने काफी नाराजगी प्रकट की।

संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस : दो शिक्षकों एक दिन का कटेगा वेतन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने प्राथमिक शाला श्रीरामपुर को समय से पूर्व बंद पाए जाने पर संकुल समन्वयक भारत भूषणकांत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ शाला में पदस्थ दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्रवाई की है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को श्रीरामपुर शाला में पदस्थ शिक्षकों को समय से पूर्व शाला बंद करने के मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि कलेक्टर ध्रुव आज शालाओं में अध्ययन-अध्यापन और धान खरीदी की स्थिति का जायजा लेने के लिए आकस्मिक दौरे पर निकले थे। कलेक्टर अपने भ्रमण के दौरान अपरान्ह 3.10 बजे प्राथमिक शाला श्रीरामपुर पहुंचे तो स्कूल बंद पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई और जिला शिक्षा अधिकारी को संकुल समन्वयक सहित शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पूर्व कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र-घुटरा, कछौड़ एवं केल्हारी का मुआयना किया। इन तीनों केन्द्रों में धान खरीदी के लिए एक भी टोकन शेष नहीं रहने के कारण उन्होंने अपनी उपस्थिति में यहां धान खरीदी की क्लोजिंग कराई। इस दौरान उन्होंने किसानों से धान खरीदी और भुगतान के बारे में भी चर्चा की। शत्-प्रतिशत किसानों से धान खरीदी और त्वरित भुगतान के लिए सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

कलेक्टर ध्रुव ने ग्राम पंचायत कछौड़ में आयुष्मान हेल्स एड वेल्नेस सेन्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद डॉ. शम्भू केशरवानी से स्वास्थ सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान प्राथमिक शाला कछौड़ एवं पूर्व माध्यमिक शाला कछौड़ प्रथामिक शाला रोझी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जाँच कर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए और स्कूली बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। कलेक्टर ने श्रीरामपुर के कृषक जगत सिंह गोड़ के निवास पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत् निर्माणाधीन स्थल का जायजा लिया।

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 31 जनवरी तक कुल 13 हजार 737 किसानाें ने 7 लाख 7 हजार 935 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। जिसमें से 5 लाख 86 हजार 160 क्विंटल धान का परिवहन पंजीकृत 12 राईस मिलरों के द्वारा किया जा चुका है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्राें में 1 लाख 21 हजार 776 क्विंटल धान शेष है और उठाव का प्रतिशत 82.80 है। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर को शेष धान का तेजी से उठाव कराने के निर्देश दिए हैं।

तीन नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नगर पालिका परिसर मनेन्द्रगढ़ सहित नगर पंचायत झगराखांड़ और नगर पंचायत खोंगापानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने तीनों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के विरूद्ध यह कार्यवाही उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अवहेलना तथा बिना अनुमति मुख्यालय से गायब रहने के मामले में की है।

कलेक्टर ध्रुव ने नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी इसहाक खान, नगर पंचायत झगराखांड के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे तथा नगर पंचायत खोंगापानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तरूण एक्का को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे लिखित में जवाब तलब किया है। गौरतलब है कि उक्त तीनों नगरीय निकायों के अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश जिला प्रशासन द्वारा कई बार पूर्व में दिए जाने के बावजूद भी अधिकारी निर्देशों के पालन में लगातार चूक कर रहे थे।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन के सिलसिले में बीते दिनों जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में उक्त तीनों नगरीय निकायों के सीएमओ बिना सूचना बैठक से गैरहाजिर रहे और उनके मोबाईल भी बंद थे। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी करने के साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है।

सड़क निर्माण में लापरवाही पर एसडीओ पीडब्ल्यूडी धरमजयगढ़ और ठेकेदार को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में चल रहे है विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली एवं काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने के कारण अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग धरमजयगढ़ एस.बरवा एवं संबंधित ठेकेदार मेसर्स मनोज कुमार केडिया सारंगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी, एडीबी एवं सड़क निर्माण में संलग्न विभागीय आधिकारी तथा ठेकेदार उपस्थित थे।



बैठक में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समीक्षा के दौरान पालीघाट से तमनार में निर्माणाधीन सड़क की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। ठेकेदार द्वारा बताया गया कि प्राथमिक कार्य पूर्ण हो चुके है जल्द ही आगे का काम प्रारंभ कर दिए जायेगा। इसी प्रकार छाल से घरघोड़ा मार्ग निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं काम में संलग्न टीम की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार घरघोड़ा से धरमजयगढ़, धरमजयगढ़ से हाटी, छाल से घरघोड़ा, रायगढ़ से पूंजीपथरा जैसे जिले के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने लोगों की आवाजाही में हो रही दिक्कतों को देखते हुए सड़क निर्माण कार्याे में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान ठेकेदारों ने टै्रफिक व आवाजाही के कारण कार्य प्रभावित होने की समस्या से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने ईई पीडब्ल्यूडी को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे स्थानों में जाकर निरीक्षण करें एवं आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करवायें। इसी प्रकार जिन स्थानों में ट्रैफिक के कारण सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है वहां पुलिस से समन्वय से पर्याप्त व्यवस्था करवाने की बात कही, ताकि सड़क निर्माण कार्य बिना रूकावट किया जा सके।


कलेक्टर के निर्देश पर 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक करने हेतु विधानसभा 33 अकलतरा अंतर्गत कार्यरत बी.एल.ओ. को निर्देशित के बावजूद भी बी.एल.ओ. द्वारा 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम (राजस्व) एवं निर्वा. रजि. अधिकारी अकलतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोचन सिंह राज, बी.एल.ओ. भाग संख्या 155, 



अकलतरा 3, मो. आदम कुरैशी, बी.एल.ओ. भाग संख्या 161 अकलतरा 9, अमित कुमार धीवर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 162 अकलतरा 10, राजेन्द्र कुमार कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 163, अकलतरा - 11, कृष्णपाल सिंह, बी.एल.ओ. भाग संख्या 172 कल्याणपुर , दिनेश कुमार राज बी.एल.ओ. भाग संख्या 196 अमोरा, गणेश निर्मलकर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 197 आरसमेटा, सच्चिदानंद कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 199 सोनसरी, अमित कुमार माथुर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 200 सोनसरी -2 और रामशरण सिंगसर्वा, बी.एल.ओ. भाग संख्या 212 पकरिया को 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

गिरदावरी कार्य में त्रुटि पाए जाने पर पटवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा। संभागयुक्त महादेव कावरे ने कल संभाग के समस्त राजस्व अमलो को गिरदावरी के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए, वहीं दूसरी ओर वे स्वयं गांव की गलियों और खेतों के मेढ़ पर चलते हुए किसानों के खेतों तक पहुंचकर स्वयं गिरदावरी के कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिसके तहत उन्होंने आज संभाग के तीन जिले दुर्ग, बेमेतरा एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के ग्रामों में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।



कावरे द्वारा दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत धमधा में पटवारी हल्का नंबर 09 मे खसरा नं 1120 में पाया की कृषक के खेत में निर्मित मकान एवं सड़क का रकबा, फसल के रकबे में कम नहीं किया गया है। जिस पर कावरे ने संबंधित पटवारी हेमंत महंत को कारण बताओं नोटिस जारी किया, इसी प्रकार तहसील धमधा के ही ग्राम राजपुर में खसरा नं 139 के प्रतिवेदन में धान, तुवर, सोयाबीन एवं टमाटर की फसल दर्शाई गई है, कावरे द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित खसरे में सोयाबीन की फसल नहीं पाई गई, जिस पर कावरे ने पटवारी ओंकार देशमुख को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं तहसीलदार देशलहरा को फटकार लगाते हुए गिरदावरी सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।

बेमेतरा जिले के साजा अनुविभाग के गातापार ग्राम में निरीक्षण के दौरान कावरे ने किसानों के साथ उनके खेत पहुंच कर गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया एवं पटवारी विष्णु वर्मा द्वारा तैयार किए गए प्रतिवेदन का अवलोकन किया। इसी प्रकार खैरागढ- छुईखदान- गंडई जिला अंतर्गत गंडई अनुविभाग के उदान ग्राम में खसरा नं 200/1 के निरीक्षण के दौरान कृषक गौतम के खेत में लगे टमाटर के फसल का निरीक्षण किया एवं गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया साथ ही उपस्थित किसानों को धान के बदले अन्य फसल के संबंध में भी सुझाव दिए। जिस दौरान तहसीलदार गंडई टी के वर्मा भी उपस्थित थे।

 गिरदावरी सर्वेक्षण की ऑनलाइन एंट्री भी हो शत प्रतिशत -

संभागायुक्त कावरे ने किसानों के रकबे का खसरा और नक्शा का मिलान करते हुए पूरी पारदर्शिता और त्रुटिरहित करने के निर्देश तहसीलदार, पटवारी, आरआई सहित समस्त राजस्व अमले को गिरदावरी के कार्यों को गंभीरता से करते हुए गिरदावरी रिपोर्ट में खेत के मेढ़ में वृक्ष, धान के अलावा लगाए गए अन्य फसल का स्पष्ट उल्लेख करते हुए खसरा क्रमांक और वास्तविक रकबे में लगाए गए फसल का सही जानकारी दर्ज पर ऑनलाइन प्रविष्टि को भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं।

हाईकोर्ट ने 6 जिले के कलेक्टरों को दिया नोटिस, 6 हफ्ते के भीतर मांगा जवाब

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सामाजिक-आर्थिक बहिष्कार के मामले में छह जिलों के कलेक्टरों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रायपुर के अलावा जांजगीर-चांपा, कांकेर, बलौदाबाजार, रायगढ़ और धमतरी जिले के कलेक्टरों को दिया गया है। वहीं, राज्य विधिक सेवा के सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी नोटिस जारी कर अदालत ने छह हफ्ते के भीतर जवाब देने को कहा है।



गौरतलब है कि प्रदेश में कार्य करने वाली एक सामाजिक संस्था ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि प्रदेश के विभिन्न थानों में सामाजिक प्रताड़ना और बहिष्कार के मामले दर्ज हो रहे हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासन के साथ ही राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में कार्रवाई नहीं की जा रही है। याचिका में यह भी कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक बहिष्कार प्रतिषेध कानून लागू नहीं है। इसी वजह से कुछ समुदायों द्वारा सामाजिक बहिष्कार के फैसले सामने आए हैं। याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की है कि ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई के लिए राज्य सरकार और प्रशासन को निर्देशित किया जाए।

दुःख के आंसू लेकर आई बुजुर्ग ग्रामीण महिला खुशी के आंसुओं के साथ लौटी

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। आज जनदर्शन में आई बुजुर्ग महिला के बेटे को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने भरण-पोषण के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम सिलौनी की ग्रामीण बुजुर्ग महिला नानकुन बाई ने आज जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंची तो उनके आंखो में आंसू थे। कलेक्टर ने पहले महिला को बैठाया उसके बाद आत्मीयता से उनकी तकलीफ पुछी। महिला ने बताया कि उनका बेटा उनको साथ नहीं रख रहा है। कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला को आश्वासन दिया कि आपकी चिंता अब मेरी चिंता है।



आपको किसी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम इस संबंध में कार्यवाही करेंगे। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत बुजुर्ग महिला के बेटे को नोटिस जारी करने की कार्यवाही करे। साथ ही संबंध में कार्यवाही से मुझे अवगत कराते रहे। उन्होंने महिला को आश्वासन देते हुए कहा जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। बुजुर्ग महिला के जाते वक्त उनके आंखों से आंसू नही थम रहे थे तो लोगों ने उनसे पुछा की माता जी अब आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा, 

तो अब क्यूं आंखों में आंसू है तो महिला ने कहा कि पहले जो आंसू थे वो दुःख के आंसू थे अब खुशी के आंसू है। उन्होंने कहा कलेक्टर साहब ने मेरी बात सुन ली। शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 11 बजे किया जाता है। जिला स्तरीय जनदर्शन में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देते हैं। 

जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट में जनदर्शन के माध्यम से आज ग्रामीणजनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने आवेदन देकर निराकरण की मांग की। जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें अधिकांश आवेदन राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.