Media24Media.com: शनिदेव जन्मोत्सव पर श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में 27 मई को अनेक आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शनिदेव जन्मोत्सव पर श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में 27 मई को अनेक आयोजन

Document Thumbnail

महासमुंद। सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में  27 मई 2025 को श्री शनिदेव जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर समिति की बैठक में शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के भरत सिंह ठाकुर अधिवक्ता ने बताया कि श्री शनिदेव जन्मोत्सव के पावन पर्व पर प्रातः 07 बजे ध्वज पूजन ध्वजारोहण, 08 बजे हवन पूजन आरती, 10 बजे से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात्रि 08 बजे श्री शनिदेव जी की आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

बैठक में संतोष शुक्ला, सुरेंद्र स्वामी, जगमोहन चंद्राकर, चंद्रशेखर साहू, बद्री नारायण माहेश्वरी, सुशील चंद्राकर, सत्यनारायण तिवारी, भूपेंद्र चंद्राकर, भरत सिंह ठाकुर, जितेंद्र इदिकर, धरम भार्गव, अनूप उपासे, अजय साहू, हेमंत साहू, सौरभ बाफना, धीरेंद्र लोनारे, प्रशांत श्रीवास्तव, कुलवंत सिंह बंटी, संजय साहू, घनश्याम सोनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने उक्त धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अनंत पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.