Media24Media.com: हनुमान मंदिर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हनुमान मंदिर. Show all posts
Showing posts with label हनुमान मंदिर. Show all posts

शनिदेव जन्मोत्सव पर श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में 27 मई को अनेक आयोजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में  27 मई 2025 को श्री शनिदेव जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर समिति की बैठक में शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के भरत सिंह ठाकुर अधिवक्ता ने बताया कि श्री शनिदेव जन्मोत्सव के पावन पर्व पर प्रातः 07 बजे ध्वज पूजन ध्वजारोहण, 08 बजे हवन पूजन आरती, 10 बजे से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात्रि 08 बजे श्री शनिदेव जी की आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

बैठक में संतोष शुक्ला, सुरेंद्र स्वामी, जगमोहन चंद्राकर, चंद्रशेखर साहू, बद्री नारायण माहेश्वरी, सुशील चंद्राकर, सत्यनारायण तिवारी, भूपेंद्र चंद्राकर, भरत सिंह ठाकुर, जितेंद्र इदिकर, धरम भार्गव, अनूप उपासे, अजय साहू, हेमंत साहू, सौरभ बाफना, धीरेंद्र लोनारे, प्रशांत श्रीवास्तव, कुलवंत सिंह बंटी, संजय साहू, घनश्याम सोनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने उक्त धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अनंत पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

CG NEWS : प्रधानमंत्री के आह्वान पर कवर्धा जिले के मंदिरों में चल रही साफ-सफाई

No comments Document Thumbnail

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कवर्धा जिले के भी मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के जनप्रतिनिधि इन स्थानों में साफ-सफाई कर रहे है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला मुख्यालय कवर्धा के खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई में जनप्रतिनिधियों के साथ हिस्सा भी लिया।


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी मंदिरों एवं तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी इस दिन हम सभी को दीपावाली की तरह ही घरों में दीपक जलाकर रौशन करना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वही कोसल है, जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था। भगवान राम के इस ननिहाल में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशियां दिखे, ऐसा हम सबका प्रयास होना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव मोतिराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर सहित अनेक नगरीय तथा पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

रबेली में लड्डूओं से तौलकर किया अभिनंदन

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रथम रबेली आगमन पर स्थानीय राईस मिल के पास क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री शर्मा का लड्डूओं से तौलकर स्वागत, अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल सहित अनेक नगरीय तथा पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


 

भगवान का भी चोरों को नहीं रहा खौफ, उखाड़ ले गए मंदिर की चांदी के मुकुट, छत्र और दान पेटी

No comments Document Thumbnail

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के पेंड्रा थाना इलाके के केड़िया बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर में बुधावर की सुबह अज्ञात चोर ने चोरी की। चोर मंदिर परिसर में लगे चांदी के छत्र, मुकुट और दान पेटी में रखे पैसे चुराकर फरार हो गए। घटना को लेकर अविचल अग्रवाल ने पेंड्रा पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।


मंदिर कमेटी के सदस्य अविचल अग्रवाल ने जानकारी दी कि सुबह जब मंदिर खोलने का समय हुआ तो अंदर सब बिखरा हुआ था। चोरों को अंदर रखे चांदी के छत्र, मुकुट व दान पेटी में रखे पैसों की पूरी जानकारी थी। चोर बुधवार की सुबह 4 बजकर 13 मिटन पर अपनी बाईक से हनुमान मन्दिर पहुंचा है और सुबह 4 बजकर 21 मिनट में मन्दिर से चोरी करके भाग जाता है। इस चोरी की पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। केड़िया बाड़ा में स्थित हनुमान मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर में मंगलवार व शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।


वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।


शक्ति, भक्ति और ज्ञान तीनों को पूर्ण रूप से समाहित करते हैं, भगवान हनुमान : मुख्यमंत्री

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के ग्राम पतोरा (उतई) में हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने भगवान हनुमान को शक्ति, भक्ति और ज्ञान तीनों को समावेशित करने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा ज्ञान की प्राप्ति कर क्रोध का त्याग किया जा सकता है। भगवान हनुमान भी ज्ञान और भक्ति का अद्भुत स्वरूप थे। उनके ज्ञान ने उन्हें क्रोध करना नहीं सिखाया और भक्ति ने दिशा दिखाई। 


हनुमान चालीसा का पाठ करने पर आज भी आप ज्ञान का संचार अपने भीतर कर सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम भांचा माना जाता है। छत्तीसगढ़ के लोगों ने भगवान राम को अपने हृदय में स्थान दिया है इसलिए जहां भगवान राम है वहां भगवान हनुमान तो विराजमान होंगे हीं।

छत्तीसगढ़ में हर कोई राम-राम द्वारा अभिवादन करता है। यही कारण है कि यहां अहिंसा और शांति का वास है। भगवान राम और हनुमान के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में खुशहाली का वास हमेशा स्थापित रहेगा। इस अवसर पर भगवान हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की गई और महाराज तोरण शर्मा द्वारा राम चरित मानस का सुंदर पाठ किया गया। पूजन के पश्चात उपस्थित जनों को प्रसाद का वितरण किया गया और वार्षिक उत्सव के अवसर पर स्थानीय संकीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। सार्वजनिक हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव में छत्तीसगढ़  लोककला मंच चंदैनी गोंदा द्वारा सुंदर प्रस्तुति भी दी गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.