Media24Media.com: जन्मोत्सव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जन्मोत्सव. Show all posts
Showing posts with label जन्मोत्सव. Show all posts

शनिदेव जन्मोत्सव पर श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में 27 मई को अनेक आयोजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में  27 मई 2025 को श्री शनिदेव जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर समिति की बैठक में शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के भरत सिंह ठाकुर अधिवक्ता ने बताया कि श्री शनिदेव जन्मोत्सव के पावन पर्व पर प्रातः 07 बजे ध्वज पूजन ध्वजारोहण, 08 बजे हवन पूजन आरती, 10 बजे से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात्रि 08 बजे श्री शनिदेव जी की आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

बैठक में संतोष शुक्ला, सुरेंद्र स्वामी, जगमोहन चंद्राकर, चंद्रशेखर साहू, बद्री नारायण माहेश्वरी, सुशील चंद्राकर, सत्यनारायण तिवारी, भूपेंद्र चंद्राकर, भरत सिंह ठाकुर, जितेंद्र इदिकर, धरम भार्गव, अनूप उपासे, अजय साहू, हेमंत साहू, सौरभ बाफना, धीरेंद्र लोनारे, प्रशांत श्रीवास्तव, कुलवंत सिंह बंटी, संजय साहू, घनश्याम सोनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने उक्त धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अनंत पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

महासमुंद : मुख्य मार्ग पर लगे ट्ब्लर पोल में किसी प्रकार की प्रचार प्रसार, विज्ञापन लगाने पर लगी रोक...

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शहर के बीच से गुजरे नेशनल हाईवे पर बने डिवाइडर में सेंटर स्ट्रीट ट्ब्लर पोल में राजनीतिक, धार्मिक, जन्मोत्सव एवं प्रचार-प्रसार के लिए होडिंग्स लगाने पर प्रतिबंधित किया गया है। किसी भी तरह के प्रचार सामग्री लगाने पर संबंधित व्यक्ति या संस्थान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

शहर के बीचों बीच से होकर गुजरता नेशनल हाईवे 353 में बने डिवाइडर के बीच नगर पालिका द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट (ट्ब्लर पोल) में राजनीतिक पोस्ट, बैनर, धार्मिक, जन्मोत्सव, विज्ञापन आदि लगाने रोक लगाई गई है। ऐसा करने वाले फ्लेक्स प्रिंटर, फ्लेक्स लगाने वाले या फिर कोई संस्थान, प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नगर पालिका द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एक जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग एवं सीएमओ डी. एल. वर्मन ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि, मुख्य मार्ग पर लगे ट्ब्लर पोल पर हाल ही में एल ई डी झालर लाइट लगाया गया है।

जो बहुत ही नाजुक तार से बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि, ट्ब्लर पोल पर कोई भी प्रचार प्रसार सामग्री विज्ञापन आदि लगाने एवं पोल स्थिर बनाए रखने के लिए तार का उपयोग किया जाता है, उस तार के लगाए जाने से एल ई डी झालर लाइट का केबल कट सकता है। जिससे ट्ब्लर पोल में करंट प्रवाहित होने का ख़तरा और उससे होने वाली जनहानि से इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि, कुछ अरसे पहले अंबेडकर चौक स्थित विद्युत पोल में करंट प्रवाहित होने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई थी। भविष्य में ऐसे कोई भी दुर्घटना न हो इसे देखते हुए इस पर रोक लगाई गई है।

फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग लगाने वालों पर होगी एफआईआर...

उन्होंने कहा कि, जनहित को ध्यान में रखकर निर्माण लिया गया है। उन्होंने कहा कि, सड़क के दोनों ओर लगे खंभे या पोल पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि लगाया जा सकता है। इस रोक के बावजूद पोस्टर बैनर होर्डिंग आदि लगाया जाता है तो, संबंधित फ्लेक्स निर्माता, इसे लगाने वाले, दुकान संचालक सहित किसी भी प्रकार का प्रचार प्रसार, विज्ञापन लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दल, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारियों से जनहित में सहयोग और नागरिकों की सुरक्षा की अपील की है।

गुरू नानक के विचारों को अपनाते हुए धर्म, जाति के भेद को मिटाकर मानव सेवा में रहें संलग्न : सुश्री उइके

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज सिक्ख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम, प्रकाश पर्व में शामिल हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने धर्म और जाति के भेद को मिटाकर मानव कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। मानव मात्र की सेवा ही उनके विचारों की प्रमुखता थी। उन्होंने कहा कि सिक्ख धर्मगुरूओं के उपदेशों का अनुसरण करते हुए सभी लोगों को मानव सेवा के कार्य में संलग्न होना चाहिए।



राज्यपाल सुश्री उइके आज रायपुर के खालसा स्कूल में आयोजित गुरूनानक जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने पवित्र गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर सिक्ख धर्मगुरूओं को नमन किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में सिक्ख सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश आज समाज के लिए अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उनके उपदेशों की स्वीकार्यता धर्मों से परे समस्त मानव जाति में है। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनकेे उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव न केवल महान चिंतक और दार्शनिक थे बल्कि समाज सुधारक भी थे। वे मेहनत और ईमानदारी के समर्थक थे। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में सदैव मेहनत और ईमानदारी से धन अर्जित करना चाहिए। साथ ही इसका उपयोग जनकल्याण के लिए भी करना चाहिए। उन्होंने समाज से भेद-भाव मिटाने के लिए सिक्ख धर्म में लंगर की प्रथा प्रारम्भ करवाई। लंगरों में सिख भाई अमीर हो गरीब सभी को प्रेम से भोजन परोसते हैं। ऐसी व्यवस्था दुनिया में हमें और कहीं देखने को नहीं मिलती है।

उनके उपदेशों से ज्ञान का उजाला फैला। अपने संदेशों के माध्यम से समाज से कुरीतियों को दूर कर, समाज को एक नई दिशा देने का भी काम किया। उन्होंने विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए प्रेम, सद्भावना और भाईचारे के पथ पर चलने की प्रेरणा दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेने की जरूरत है कि गुरू नानक देव जी के विचारों का हमेशा अनुसरण करेंगे। आपसी सद्भाव, समरसता और प्रेम समन्वय बनाकर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

इस अवसर पर सिक्ख समाज ने राज्यपाल को शॉल और सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के छात्राओं ने भी शबद गायन किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में आयोजित मेडिकल कैंप का अवलोकन भी राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक द्वय कुलदीप जुनेजा एवं विकास उपाध्याय, गुरूचरणसिंह होरा एवं महेंद्र छाबड़ा सहित सिक्ख समाज के सम्मानित लोग उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.